गुरुवार को करीब 4 बजे नर्मदापुरम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग में कार्यरत 42 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि जैन कैबिन में बुलाकर घूरते थे, हाथ पकड़ते थे और विरोध करने पर नौकरी से हटाने की धमकी देते थे।