समस्तीपुर: भू अर्जन कार्यालय के पियून के साथ छुट्टी को लेकर मारपीट, कार्यालय कर्मी पर आरोप
समस्तीपुर जिले के भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत पियून मोहम्मद नईम मंगलवार 5:30 बजे के आसपास बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए नर घोंघी कॉलेज गए थे ।इसकी सूचना शनिवार शाम में ही बड़ा बाबू को दे दिया था। आज ड्यूटी पर आए तो कार्यालय कर्मी विवाद करते हुए उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया।