देहरादून: उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जाम को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उठाए सवाल
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था सुधारना इस सरकार के बस की बात नहीं है।