उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में महिला मंडल और समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित शालिग्रामजी एवं तुलसी विवाह महोत्सव शनिवार शाम 6 बजे अत्यंत धूमधाम और पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुआ। यह आयोजन क्षेत्र के सबसे भव्य तुलसी विवाह कार्यक्रमों में से एक रहा। विवाह स्थल पर ग्रामीणों ने जोरदार अगवानी कर बारातियों का स्वागत किया।