मोकामा में मां पार्वती के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को लगभग 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। कलश यात्रा में लगभग एक हजार महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।