मॉडल टाऊन: जहांगीर पुरी से दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दोपहिया वाहन और एक सोने का लॉकेट भी जब्त
उत्तर पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के दो दोपहिया वाहन और सोने का एक लॉकेट भी बरामद किया गया है। 6 नवम्बर सोमवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि दो आरोपी जहांगीरपुरी इलाके में आने वाले है। अगर समय रहते ही कार्रवाई की जाती है। तो इन्हें पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और इन्हें पकड़ लिया गया। जिनके पास से चोरी के दो दोपहिया वाहन और सोने का एक लॉकेट भी बरामद हुआ। जिसे जब्त कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।