धार: मांडू रोड स्थित केएसएस अस्पताल में उपचार के बाद मां-बेटे की मौत के मामले में जयस का तीसरे दिन भी धरना जारी
Dhar, Dhar | Oct 27, 2025 मांडू रोड स्थित केएसएस में उपचार के बाद मां-बेटे की माैत के मामले में अस्पताल के बाहर जयस का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा है। जयस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 4:00 एसडीएम को आवेदन सौंपा है। इसमें मांग की है कि पीड़ित महिला के एडमिट होने से लेकर छुट्टी तक की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच के लिए प्राप्त की जाए।