बबेरू: बांदा रोड, न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलटा, ई-रिक्शा में सवार पति-पत्नी घायल
Baberu, Banda | Mar 28, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया, जिसमें ई रिक्शा में सवार राकेश कुमार पुत्र शिवमान सिंह उम्र 28 वर्ष तनू पत्नी राकेश कुमार 19 वर्ष घायल हो गए, सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।