मेरठ: शास्त्री नगर के ब्लॉसम हॉस्पिटल में मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा तोड़फोड़
Meerut, Meerut | Nov 24, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में ब्लॉसम हॉस्पिटल में शनिवार की रात्रि जमकर हंगामा हुआ दरअसल एक मरीज के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से नदीम नाम के युवक के पैर में इंफेक्शन हो गया जिसकी वजह से उसके पैर काटने की नौबत आ गई वहीं परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया