राष्ट्र चेतना एवं कोशिश एक मुस्कान लाने की, के बैनर तले गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को 6 बजे नौसेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने भारत माता के चित्र और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। वहीं, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने संगठन गीत प्रस्तुत किया।