गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत में बीती रात एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। अचानक एक घर में लगी आग ने कुछ ही पलों में भयावह रूप ले लिया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भी विकराल हो गई।