चैनपुर थाना अंतर्गत 18 वर्षीय युवती ने रात्रि में चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे प्रेमी युवक द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है जहां युवक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती गुमला सदर में भाड़े के घर में रहती थी और किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।