देहरादून: दो दिन बाद नौकरी के लिए विदेश जाने वाला युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुचलने से हुआ मौत का शिकार
देहरादून के उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार शुभम गैरोला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है, और पुलिस आंखें मूंदे हुए है। शुभम को दो दिन बाद विदेश जाना था।