मथुरा: वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा का पर्व, यमुना के घाटों पर दीपकों से जगमगाई, DM-SSP ने परखी व्यवस्थाएं
श्रीधामवृंदावन में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अनेक आयोजनों की धूम रही। ब्रह्म ऋषि देवरहा बाबा घाट, केसीघाट पर आकर्षक लाइटिंग की गई। शाम करीब 6 से ही श्रद्धालु भक्तों ने यमुना के घाटों पर दीपदान किया। हजारों दीपकों की रोशनी से यमुना के घाट जगमगा उठे। सुरक्षा को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश पांडे ने घाटों पर व्यवस्था परखीं।