मथुरा: चौमाहा के समीप तेज रफ्तार टेंपो को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान एक घायल की हुई मौत
थाना जैत के चौमाहा के समीप गुरुवार की सुबह 9: बजे गोपाल पुत्र नत्थीलाल निवासी सिंहाना टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रहा था रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें टेंपो खेतों में पलट गया और गोपाल टेंपो के नीचे दब गया घायल होने से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार से पहले दम तोड़ दिया गोपाल रेलवे में रिटायर होकर पास बनवाने के लिए मथुरा जा रहा था।