अम्बाला: अंबाला में मंत्री विज की कार को टक्कर, हरियाणा पुलिस का ड्राइवर काले रंग की गाड़ी लेकर काफिले में घुसा
Ambala, Ambala | Dec 14, 2025 कैबिनेट मंत्री अनिल विज की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। अंबाला में एक काले रंग की गाड़ी ने काफिले में घुसकर विज की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें विज बाल-बाल बच गए।हादसे के तुरंत बाद विज की सुरक्षा में तैनात कमांडो उतरे और ड्राइवर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में सब इंस्पेक्टर है।