जोगापट्टी: नवगांवा में भीषण अग्निकांड, तीन घर जलकर राख, 18 बकरियों की मौत, दो लोग झुलसे
योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत मच्छरगांवा नगर पंचायत के नवगांवा गांव में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब 18 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आग नवगांवा निवासी बुधन यादव के घर से शुरू हुई। उस समय तेज हवा चल रही थी।