भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में मतदाता शपथ का हुआ आयोजन भगवानपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में मतदाता शपथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्र - छात्राएं मोजूद थे।