भगवानपुरा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं उच्च शिक्षा विभाग के के मध्य हुए एमोयू के अंतर्गत दो सप्ताह का मतदाता अभियान चलाया जा रहा है।