लाडपुरा: कोटा में लापता मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस ने परिजनों को डेड बॉडी मिलने की सूचना दी
Ladpura, Kota | Dec 5, 2025 कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय मनमोहन गोस्वामी निवासी बालिता के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था।