महसी: बरदहा बाजार में मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी देकर किया गया जागरूक
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। बाबा परमहंस मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने पम्पलेट वितरित कर महिलाओं पर होने वाले अपराधों से बचाव की जानकारी दी ।।