सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में देश-विदेश के पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तीन दिनों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मेले में झूले, जादू शो, थिएटर और विभिन्न राज्यों की दुकानों से रौनक बढ़ गई है। अब तक मेले में करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।