मेहनगर: महादेवपारा निवासी बुजुर्ग महिला की मौत पर आशंका जता छोटी बहु ने करवाया पोस्टमार्टम
मेंहनगर थाना के महादेवपारा में कौशल्या देवी 65 वर्ष पत्नी लाल बहादुर की शनिवार को मौत हो गई थी। कौशल्या वर्तमान में अपनी बड़ी बहू व बेटे के साथ रह रही थी। तबीयत खराब होने पर शनिवार को मेंहनगर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। जिसके बाद मृतका की छोटी बहु पूनम ने मौत को लेकर आशंका जताई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।