राही ग्राम सहित अन्य जगहों पर देर रात आई आंधी-तूफान और बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा
Raebareli, Raebareli | Apr 1, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के,राही ग्राम सहित अन्य जगहों पर देर रात मंगलवार को आई आंधी तूफान और,बारिश से तबाही मचा दिया है। यहां गेहूं और तिलहन तथा आम की,फसल पर भारी नुकसान की आशंका किसानों ने जताई है।उनका कहना है।कि उनके गेहूं खेतों में कटे हुए पड़े हैं।बारिश से काफी नुकसान हो गया है जिसका आकलन करना मुश्किल है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।