समस्तीपुर शहर के मथुरापुर जुट मिल रोड मुहल्ला, वार्ड संख्या 12 स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के निकट स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर महतो ने होली के उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों के बीच अबीर-गुलाल और खाद्य सामग्री का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को रंग, गुलाल और पर्व से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।