गोगरी: गंगा में नहाने जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, दो बहनों की डूबने से मौत, महिलाओं ने तैरकर बचाई जान
Gogri, Khagaria | Jul 28, 2025 गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बिंदटोली के निकट सोमवार को दिन के 11 बजे बाढ़ के पानी में श्रद्धालुओं से भरी छोटी नाव पलट गई। इस घटना में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने तैरकर जान बचाई है। मृतका दोनों बहने गोगरी निवासी नंदलाल शर्मा की बेटी संजना कुमारी एवं पीहू कुमारी बताई जा रही है। घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मच गया।