गोगरी: बसुआ का दिव्यांग बेटा भटककर पहुंचा असम, आधार कार्ड से हुई पहचान, दो साल बाद परिवार से मिला
Gogri, Khagaria | Jul 26, 2025 खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के बसुआ निवासी एक मां का खोया हुआ दिव्यांग बेटा दो साल बाद बाल कल्याण समिति की मदद से शनिवार को घर लौट आया है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। शनिवार की शाम छह बजे तक उसके घर में उत्सवी माहौल देखा गया। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व बसुआ गांव निवासी 11 वर्षीय बालक पास के गांव में भोज खाने गया था। जहां से वह लापता हो गया थ