गढ़वा: भंडरिया में हाथियों के झुंड ने 65 वर्षीय महिला की जान ली, वन विभाग ने रात को सायरन बजाकर ग्रामीणों को किया था अलर्ट
Garhwa, Garhwa | Dec 30, 2024 गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे गजराजों के झुंड ने एक महिला को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन(65 वर्ष) के रूप में की गयी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।