इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव विसावली में मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Iglas, Aligarh | Mar 27, 2026 इगलास : क्षेत्र के गांव विसावली में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गेश नंदिनी के दो दिवसीय वार्षिक मेले का परंपरागत ढंग से शुभारंभ हुआ। पहले दिन मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति की बयार बहती नजर आई। शोभायात्रा के दौरान मां काली के रौद्र और मनमोहक स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।