तारानगर: तारानगर के वार्ड 29 में लगी आग, एक गोवंश की जलने से मौत, नेमीचन्द ने जान की परवाह न कर 6 गौवंशों को बचाया
तारानगर के वार्ड 29 में बुधवार दोपहर एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। जिसमें चार घरों के पशुओं के छप्परों में अचानक आग लग गई, जिसमें नेमीचन्द ने 06 गोवंश को जिन्दा बचा लिया गया मगर एक बछड़ा जिंदा जल गया। घटना के समय अधिकांश लोग अपने खेतों में चने की फसल काटने गए हुए थे।जिससे स्थिति और गम्भीर ह्यो गई। फायर ब्रिगेड से कड़ी मस्कत से आग पर काबू पाया।