गोरखपुर: जिले में रेलवे कर्मचारियों का अखिल भारतीय विरोध सप्ताह दूसरे दिन भी जारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन
रेलवे कर्मचारी पूरे देश में 17 मार्च से 21 मार्च तक अखिल भारतीय विरोध सप्ताह मना रहे हैं, उनकी मांग है कि यूपीएस कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के बराबर पेंशन दिया जाए, तथा उनके अंशदान के पैसे को सेवानिवृत्ति के समय ब्याज सहित कई सहित उन्हें वापस किया जाए।उक्त विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन आज मंगलवार सुबह 9.30 बजे किया गया।