गोरखपुर: कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पोखरी की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल
एसएसपी द्वारा चलाया जाए अभियान के क्रम में शाहपुर पुलिस ने सोमवार को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पोखरे की जमीन वादिनी को बैनामा करने के संबंधित अभियुक्त राजेश गुप्ता उर्फ जल्लू पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी खारिया पोखरा बशरतपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।