बल्दीराय: देहली बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग हुए घायल
बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार 11:00 शादी समारोह से लौट रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आने की वजह से वह जमीन पर गिर पड़े वहां मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया