बांदा: औगासी गांव में जोगनी वाली गली पर ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Mar 22, 2025 बांदा के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत औगासी गांव मे जोगनी वाली गली पर खेत से पैदल घर लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर लगने की वजह से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत औगासी गांव निवासी था।