औरैया: इंडियन ऑयल चौकी के समीप सड़क हादसे में गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, किया गया रेफर
इंडियन ऑयल चौकी के पास सोमवार को सुबह 11 बजे हुए सड़क हादसे में जयवीर सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी महटोली जनपद कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। जयवीर अपने ममाने आए हुए थे और सड़क किनारे ई-रिक्शा का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आए एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि जयवीर सड़क पर ग