PM-FME योजना के तहत बलीचा मंडी में 3.44 करोड़ रुपये की लागत से बने कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकार्पण किया। उन्होंने मिलेट्स, आइसक्रीम, जामुन बाइट्स सहित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी देखी और लाभार्थियों से संवाद किया। यह केंद्र किसानों, छोटे व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रसंस्करण व मूल्यवर्धन में मदद करेगा।