दुधवा टाइगर रिजर्व में सैलानियों ने प्राकृतिक का एक दुर्लभ और रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखा। जंगल भ्रमण के दौरान पर्यटन मार्ग के बीचो-बीच रिंग रहे एक विशालकाय अजगर को अचानक पेड़ से झपट्टा मार कर बाज ने हमला कर दिया। वही वन्य जीव विशेषज्ञ ने बताया कि जंगल में दो बड़े शिकारी के बीच वर्चस्व की ऐसी लड़ाई कैमरे में कैद होना बेहद दुर्लभ घटना है।