आरा: सूचना जनसंपर्क विभाग
जिला समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई
Arrah, Bhojpur | May 18, 2024 जिला समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आज सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारियों के बीच समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । जिला पदाधिकारी के साथ-साथ उप विकास आयुक्त महोदय भी इस बैठक में उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले प्रशिक्षण कोषांग की जानकारी ली।