महावन: उत्तरकाशी में फटे बादलों के बीच लापता राया गांव के लाल को 9 महीने बाद मिला शहीद का दर्जा
मथुरा के राया क्षेत्र के गांव हर्रया नगला में आज जब सेना की गाड़ियां पहुँचीं, तो फिजाओं में सिर्फ एक ही नारा था शहीद प्रेम सिंह अमर रहें'। 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद मलबे की चपेट में आने से प्रेम सिंह लापता हो गए थे। सेना और रेस्क्यू टीमों ने महीनों तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका पार्थिव शरीर नहीं मिल सका।