दरभंगा: भाकपा माले के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर लहेरियासराय के पोलो मैदान से विरोध मार्च निकाला गया
2024 चुनाव से पहले देश में CAA लागू करने के खिलाफ आज भाकपा(माले) के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च पोलो मैदान से निकलकर समाहरणालय, टावर, लोहिया चौक , बस स्टेंड होते हुए पुन पोलो मैदान में आकार सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, आदि ने किया