टिकारी प्रखंड के पूरा ग्राम में दिवंगत प्रवीण शर्मा की याद में मैराथन दौड़ का आयोजन सोमवार दोपहर किया गया। आहुत मैराथन दौड़ में पंचायत, प्रखंड, जिला सहित दूसरे जिला व राज्य से आए धावको ने भाग लिया। विजेता, उपविजेता सहित सभी अन्य धावक को विभिन्न श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर टिकारी के पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार के साथ कई लोग ने सभा को सम्बोधित किया