बख्तियारपुर नगर क्षेत्र स्थित सिढ़ी घाट पर अब प्रत्येक बुधवार को संध्या 6 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पर्यटन विभाग की ओर से घाट की साफ-सफाई, सजावट और आरती के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गंगा आरती को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने