झुंझुनू: राजस्थान देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को झुंझुनू दौरे पर प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत
राजस्थान के देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को 1 दिन के लिए झुंझुनू दौरे पर रहे झुंझुनू में कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री ने शिरकत की रविवार शाम 4: बजे के आसपास आयोजित कार्यक्रम में कुम्हार समाज की अनेकों प्रतिभाओं का मंत्री जोराराम ने सम्मान किया