फारबिसगंज: नगर परिषद कार्यालय में हुआ स्थाई समिति की बैठक का आयोजन
फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार समेत स्थाई समिति सदस्य आदि मौजूद थे. बैठक में कई सड़कों समेत नाला निर्माण कार्य किए जाने की बात मुख्य पार्षद ने कही.