सत्तर कटैया: बारा की एक महिला ने पति सहित ससूरालवालों पर मारपीट कर घर से भगाने का लगाया आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पीड़ित महिला ने अपने पति, भैंसूर तथा गोतनी पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुये बिहरा थाना में दिया एक आवेदन। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप। बच्चों के साथ थाना पहुंची महिला ने घटना के बारे में सारी जानकारी देते हुये पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुये समुचित कार्रवाई का किया मांग। जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस।