मंडी: जिला मंडी के पंजाई में सेब उत्पादक संघ ने सेब कलेक्शन सेंटर की उठाई मांग, बैठक संपन्न, 26 नवंबर को होगा प्रदर्शन
Mandi, Mandi | Nov 23, 2025 सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी बाली चौकी की बैठक पंजाइं में ओम चांद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने मंडी जिला के पंजाई में रविवार दोपहर करीब 1 बजे कहा कि क्षेत्र में आपदा मूलभूत सुविधाओं का अभाव है उसके खिलाफ भी किसान सभा संघर्ष करेगी।