बरेली: कचहरी में अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले 4 अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया जेल
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी पर अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए शनिवार समय लगभग शाम के 5:30 बजे चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।