गोंडा-अयोध्या हाईवे पर अनभुला मोड़ के पास उत्तराखंड रोडवेज बस और ब्रेजा कार की टक्कर में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए। बेंगलुरु लौटने के लिए परिवार अयोध्या एयरपोर्ट जा रहा था। रविवार 12 बजे डॉक्टर डीपी सिंह ने बताया कि अक्षत, आशु और नीता की मौत हुई। जबकि दो घायलों को लखनऊ रेफर किया गया और बच्ची अनाया का इलाज किया जा रहा है।