गुरारु प्रखंड के डबुर पंचायत अंतर्गत ग्राम डबुर के महादलित टोला में लगा एकमात्र चापाकल पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। चापाकल खराब होने के कारण टोला के लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला में यही एक चापाकल है, जिसके खराब हो जाने से लोगों को दूर-दराज से पानी पड़ रहा।