बदायूं: बदायूं के खंजन नगला मोड़ पर ससुराल जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
Budaun, Budaun | Feb 11, 2026 जनपद कासगंज थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सहबाजपुर पुख्ता गांव का रहने वाला रोहित कुमार बाइक द्वारा शाहजहांपुर के देहलिया गांव अपनी ससुराल जा रहा था। वह बुधवार को साढ़े तीन बजे के आसपास जैसे ही जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के उसहैत रोड पर ग्राम सिमरा के पास खंजन नगला मोड़ पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी।